Move to Jagran APP

108 सेवा के पूर्व कर्मचारियों की मांग जल्द होगी पूरी, सरकार ने दिलाया भरोसा

सेवा से निकाले गए 108 के पूर्व कर्मचारियों की मांग जल्द पूरी हो सकती है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि इस समस्या का कोई हल निकाल लेंगे।

By Edited By: Published: Mon, 20 May 2019 08:37 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 10:57 AM (IST)
108 सेवा के पूर्व कर्मचारियों की मांग जल्द होगी पूरी, सरकार ने दिलाया भरोसा
108 सेवा के पूर्व कर्मचारियों की मांग जल्द होगी पूरी, सरकार ने दिलाया भरोसा

देहरादून, जेएनएन। सेवा से निकाले गए 108 के पूर्व कर्मचारियों की मांग जल्द पूरी हो सकती है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे जल्द सचिव स्वास्थ्य के साथ बैठक कर इस समस्या का कोई हल निकाल लेंगे। 

loksabha election banner

अपर मुख्य सचिव ने कर्मचारियों के दस्तावेज लेकर जल्द ही नई कंपनी से वार्ता करने की बात कही है। इन वार्ता का निष्कर्ष जल्द ही मुख्यमंत्री को बताया जाएगा। 

मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सोमवार को महापौर सुनील उनियाल गामा के साथ 108 के पूर्व कर्मचारियों ने सचिवालय में अपर मुख्य सचिव से वार्ता की। इस दौरान कर्मचारियों ने उनके सामने अपनी बात रखी और नई कंपनी पर नियम विरुद्ध भर्तिया करने का आरोप लगाया। 

इस पर अपर मुख्य सचिव ने उन्हें जल्द ही समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों के साथ गए महापौर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने कर्मचारियों से उनके दस्तावेज ले लिए हैं। कहा कि फिलहाल स्वास्थ्य सचिव नितेश झा प्रदेश से बाहर हैं। वे मंगलवार को देहरादून आएंगे तो उनके साथ वार्ता की जाएगी। 

साथ ही नई कंपनी कैंप के अधिकारियों से भी अपर मुख्य सचिव ने वार्ता करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि सभी स्तरों पर वार्ता और प्राथमिक पड़ताल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी। 

इधर, इस वार्ता के बाद भी आदोलनकारी कर्मचारियों ने धरना समाप्त नहीं किया है। उनका कहना है कि जब तक समस्या का पूर्ण हल नहीं हो जाता, वे आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमीता उप्रेती, संयुक्त निदेशक डॉ. मनु जैन, 108 और केकेएस फील्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव विपिन चंद्र जमलोकी, भाजयुमो के महानगर महामंत्री राजेश रावत आदि उपस्थित रहे।

यह है मामला 

पूर्व में जीवीके ईएमआरआइ कंपनी 108 सेवा का संचालन कर रही थी। अब नई कंपनी कैंप को संचालन का जिम्मा मिला तो पुरानी कंपनी के सभी कर्मचारी बेरोजगार हो गए। इस पर सेवा से निकाले गए कर्मचारी समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: सेवा से निकाले गए 108 कर्मचारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशालय का किया घेराव

यह भी पढ़ें: सुपरवाइजरों के निलंबन पर निगम कर्मियों में गुस्सा, हड़ताल की चेतावनी

यह भी पढ़ें: हड़ताल पर रोडवेज कर्मियों की वार्ता विफल, सरकार ने लगाई एस्मा 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.