Move to Jagran APP

डेंगू से युवा व्यापारी की मौत

संवाद सूत्र बनबसा डेंगू ने क्षेत्र में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में डेंगू से नगर के य

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 16 Nov 2019 06:17 AM (IST)
डेंगू से युवा व्यापारी की मौत
डेंगू से युवा व्यापारी की मौत

संवाद सूत्र, बनबसा : डेंगू ने क्षेत्र में पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। क्षेत्र में डेंगू से नगर के युवा प्रतिष्ठित व्यापारी की मौत होने का मामला सामने आया है। जबकि एक दूसरे व्यापारी अतीश सिंह भदौरिया में भी डेंगू के लक्षण पाए जाने पर उसका खटीमा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। युवा व्यापारी की मौत का समाचार मिलने के बाद नगर के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक व्यापारी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को शारदा घाट पर कर दिया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार मेन बाजार स्थित युवा बर्तन व्यापारी और पूर्व एलायंस क्लब अध्यक्ष विवेक अग्रवाल 40 पुत्र शिव कुमार अग्रवाल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका खटीमा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहा जाच के दौरान उनमें डेंगू के लक्षण पाये गये। जिसके बाद डाक्टरों ने उनकी हालत को देखकर उन्हें बरेली के लिए रेफर कर दिया। जहा उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मृत्यु हो गई। युवा व्यापारी की निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष शकर लाल वर्मा, नगर अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, महामंत्री संजय पारिक, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, सूरज सिंह रौतेला, राज सिंह भदौरिया, नवीन भटट्, हरीश कापडी, कमल जैन आदि तमाम व्यापारियों ने शोक प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.