Move to Jagran APP

इंदिरा विस चुनाव के लिए कांग्रेसियों में भर गई थी जोश

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेयश के आकस्मिक निधन की सूचना से चम्पावत में भी शोक की लहर दौड़ गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 10:20 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 10:20 PM (IST)
इंदिरा विस चुनाव के लिए कांग्रेसियों में भर गई थी जोश
इंदिरा विस चुनाव के लिए कांग्रेसियों में भर गई थी जोश

जागरण संवाददाता, चम्पावत/लोहाघाट : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेयश के आकस्मिक निधन की सूचना से कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। कुछ माह पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ चम्पावत पहुंची नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता करी थी और गुटबाजी खत्म कर पार्टी में एकजुट होकर कार्य करने के लिए कहा था। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा था। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया है।

loksabha election banner

इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री महेंद्र सिंह माहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह, एडवोकेट नवीन मुरारी, भगीरथ भट्ट, मुन्ना सिंह ढेक, डीडी पांडेय, योगेश मेहता, डा. महेश ढेक, प्रशांत वर्मा, रमेश मेहता चांद बोहरा, प्रकाश माहरा, भुवन चौबे, कविराज मौनी, त्रिभुवन चम्याल, प्रहलाद सिंह अधिकारी आदि ने दुख जताया है। वहीं बनबसा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। शोक प्रकट करने वालों में नगर अध्यक्ष कपिल भार्गव, ब्लाक अध्यक्ष रमेश चंद, वरिष्ठ काग्रेसी बहादुर सिंह पाटनी, महेश चंद, रिंकू थ्वाल, मनोज कालाकोटी, निर्मला मौनी आदि कार्यकर्ता शामिल थे। ======= क्या बोले कांग्रेसी

इंदिरा जी का जाना एक युग का अंत

इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन का समाचार स्तब्ध कर गया। विश्वास ही नहीं हो रहा है कि इंदिरा जी अब हमारे बीच नहीं हैं। पहली और चौथी विधान सभा में मुझे उनके साथ काम करने का अवसर मिला। सच कहूं तो उनसे ही मैंने संसदीय ज्ञान और मर्यादा सीखी। उनका निधन राजनीति के एक युग का अंत है। यह पूरे उत्तराखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है।

-हेमेश खर्कवाल, पूर्व विधायक चम्पावत

------------ कांग्रेस को बहुत बड़ा नुकसान

इंदिरा हृदयेश जी के निधन से उत्तराखंड कांग्रेस में बहुत बड़ी रिक्तता आई है। इसकी भरपाई करना मुश्किल होगा। वे छोटे से छोटे कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन करती थीं। पार्टी को मजबूत करने और विकास की नीतियां बनाने में उनका स्थान हमेशा महत्वपूर्ण रहा। मैं अपने और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

-पूरन कठायत, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, चम्पावत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.