कार्यकर्ता जमा करें आजीवन सहयोग निधि
बनबसा : भाजयुमो की बैठक में शुक्रवार को आजीवन सहयोग निधि जमा करने और सदस्यता को लेकर च
बनबसा : भाजयुमो की बैठक में शुक्रवार को आजीवन सहयोग निधि जमा करने और सदस्यता को लेकर चर्चा हुई। जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई भाजयुमो की बैठक में विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र पंत ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए आजीवन सहयोग निधि ज्यादा से ज्यादा जमा करने की अपील की। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो को जनता तक पहुंचाने को कहा। बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शकर लाल वर्मा मोनू ठाकुर, संजय ठाकुर, चन्दन सिंह रौतेला, संदीप पाठक, सुनीता मुरारी के अलावा दर्जनों भाजयुमों कार्यकर्ता मौजूद थे।