मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर महिलाओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा
मकर संक्रांति पर गुरुवार को हरेला क्लब की ओर से महिलाओं की भव्य कलशयात्रा निकाली गई।
संवाद सहयोगी, टनकपुर : मकर संक्रांति पर गुरुवार को हरेला क्लब की ओर से महिलाओं की भव्य कलशयात्रा निकाली गई। पूर्व की तरह इस बार मकर संक्रांति पर्व के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। कलशयात्रा का समापन गांधी मैदान में किया गया। इस दौरान छलिया नृतकों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सुबह महिलाओं ने शारदा घाट से जल भरकर ढोल-दमाऊं के साथ कलशयात्रा निकाली। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान एसडीएम हिमाशु कफल्टिया भी मौजूद रहे। लोगों ने सड़कों के किनारे और छतों पर खड़े होकर कलशयात्रा और छलिया नृत्य का आनंद लिया। इस दौरान क्लब संरक्षक विद्या जुकिरया, रेखा पाडेय, शाति भट्ट, नेहा पाडेय, पार्वती खर्कवाल, हेमा वर्मा, जानकी भट्ट, गीता, सुमन, रीता कलखुड़िया, शाति कापड़ी, पुष्पा ऋचा, हेमा, माया, अनीता नैथानी, सुनीता, आशा, रेखा जोशी, कुसुम आदि महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के संचालन में क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट, शकर दत्त गड़कोटी, धमर्ेद्र चंद, एलडी गहतोड़ी, जनक चंद, अनिल गड़कोटी, पवन पाडे, राजेंद्र खर्कवाल, कमल गड़कोटी, कैलाश गड़कोटी, एमएन जोशी, हेम कलखुड़िया, अमित जोशी, अजय गुरुरानी, दिग्विजय सिंह आदि ने सहयोग किया। ======== हवन के साथ नरसिंह बाबा मंदिर श्रद्धालुओं को समर्पित
लोहाघाट : खेतीखान का नव निर्मित श्री सिद्ध नरसिंह बाबा मंदिर का मकर संक्रांति पर्व पर विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं को समर्पित कर दिया गया है। इससे पूर्व धार्मिक अनुष्ठान हुए और महिलाओं ने परंपरागत रूप से कलगाड़ी से मुख्य मंदिर तक भव्य कलशयात्रा निकाली।
पंडित रेवाधर कलौनी, गिरीश कलौनी, दीपक कुलेठा, उमापति, ललित मोहन, पप्पु पुनेठा, ललित जुकरिया, सुनील जुकरिया, सुरेश चंद्र आदि ने हवन में आहुति देकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। देव डांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। इससे पूर्व बुधवार की देर रात जागरण का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची भजन गायकों की टीम ने भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। दोपहर बाद आयोजित विशाल भंडारे में क्षेत्र के लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद पंगरिया ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, सतीश पांडेय, स्वामी राम गिरी महाराज, बाबा जमना गिरी महाराज, बाबा पूरन गिरी महाराज, लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, एडवोकेट नवीन मुरारी, किशोर जुकरिया, गोपाल मनराल, सुरेंद्र बोहरा, सतीश जुकरिया, खीम सिंह बिष्ट, प्रकाश सिंह बोहरा, लक्ष्मण सिंह बोहरा आदि मौजूद थे।