Move to Jagran APP

आर्य प्रतिभा सम्मान समारोह में विवेकानन्द ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी टनकपुर महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक राम देव आर्य के पिता स्व. भगवा

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 May 2019 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 06:35 AM (IST)
आर्य प्रतिभा सम्मान समारोह में विवेकानन्द ने मारी बाजी
आर्य प्रतिभा सम्मान समारोह में विवेकानन्द ने मारी बाजी

संवाद सहयोगी, टनकपुर : महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में प्रबंधक राम देव आर्य के पिता स्व. भगवान देव आर्य व माता स्व. चरणवती आर्य की पुण्य स्मृति पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विवेकानंद इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी।

loksabha election banner

कार्यक्रम में महर्षि दयानंद की राष्ट्र को देन विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ वर्ग में विवेकानन्द इंटर कॉलेज की काजल गोस्वामी प्रथम, दयानंद इंटर कॉलेज के मनीष कुमार द्वितीय व सैलानीगोठ विद्यालय के अंकिता पाठक व छीनीगोठ की सुनीता जोशी तीसरे स्थान पर रहे। वही कनिष्ठ वर्ग में विवेकानंद की प्रीति जोशी प्रथम, दयानंद की विजयलक्ष्मी द्वितीय, सरस्वती ज्ञान मन्दिर की प्रियंका सक्सेना व नाजिश सलमानी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वही डॉ. रूप चन्द्र शास्त्री, धर्मवीर व बलवीर प्रजापति पुलिस टीम के रवीन्द्र पहलवान व धर्मेन्द्र पाल को वेद प्रचार के लिए राजीव आर्य, वैदिक सिद्धांत के लिए कृष्ण गोपाल महरोत्रा, नशा मुक्ति के लिए त्रिलोचन जोशी, जल तैराक के गौरव दुर्गापाल व जन सेवा के क्षेत्र में गंगा गिरि गोस्वामी को भी सम्मानित किया गया। गो सेवा के लिए धर्मेन्द्र पाल व रवीन्द्र पहलवान को संयुक्त रूप से 5000 रुपये की धनराशि दी गई। कार्यक्रम में समिति संयोजक अग्निवेश आर्य, धर्मपाल आर्य, ऋषिदेव आर्य, प्रबंधक रामदेव आर्य, गायत्री कृपा, शेर सिंह प्रजापति, इंद्रवेश आर्य, मनुश्रवा आर्य, अमित जोशी,

शिक्षक सामश्रवा आर्य आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.