यूके-यूपी के बीच उलझा पड़ा संपर्क मार्ग
संवाद सूत्र, बनबसा : शारदा इंटर कालेज से गड़ीगोठ तक ढ़ाई किमी संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हा
संवाद सूत्र, बनबसा : शारदा इंटर कालेज से गड़ीगोठ तक ढ़ाई किमी संपर्क मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में है। जिससे गड़ीगोठ, गुदमी, पंपापुर और देवीपुरा के ग्रामीणों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ढ़ाई किमी लंबा यह प्रमुख संपर्क मार्ग सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश की भूमि से होकर गुजरता है। इसलिए इस प्रमुख संपर्क मार्ग पर स्वामित्व भी सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश का ही है। गुदमी के ग्राम प्रधान अरूण कुमार ने ग्रामीणों के हित में सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शासन-प्रशासन से इसके शीघ्र निर्माण की माग की है। बीडीसी सदस्य महेश जोशी का कहना है कि इस मार्ग से क्षेत्र के चार गावों के ग्रामीण प्रतिदिन चलते हैं, लेकिन यह संपर्क मार्ग उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच उलझा हुआ है। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड रहा है। उन्होनें ग्रामीणों के हित में सपर्क मार्ग के शीघ्र निर्माण की माग की है।