Move to Jagran APP

आत्मनिर्भर भारत को गति देने के लिए आगे आए प्रजापति समाज

उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री शोभा राम प्रजापति का टनकपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 10:46 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 10:46 PM (IST)
आत्मनिर्भर भारत को गति देने के लिए आगे आए प्रजापति समाज
आत्मनिर्भर भारत को गति देने के लिए आगे आए प्रजापति समाज

टनकपुर, जेएनएन : उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री शोभा राम प्रजापति एवं उनके साथ आए प्रजापति महासभा के पदाधिकारियों का टनकपुर पहुंचने पर प्रजापित समाज ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान आचार्य रामदेव आर्य ने वेद मंत्रोच्चारण किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्म निर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रजापति समाज को प्रेरित किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तनों का अधिक से अधिक उपयोग कर प्लास्टिक के उपयोग से बचा जा सकता है। बताया कि सरकार द्वारा माटी कला को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विशिष्ट अतिथि स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रजापति समाज के लोगों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रही है। दर्जा राज्यमंत्री के साथ विमल माहरा, मनोज प्रजापति, सुमेर सिंह, सुधीर आर्य, अतर सिंह, सुंदर लाल, गोकुल सिंह, कमल सिंह भी टनकपुर पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति समाज टनकपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कुमार तथा संचालन संजय प्रजापति व ऋषिदेव आर्य ने किया। इस मौके पर राजपाल, रवि प्रजापति, डा. मनुश्रवा आर्य, राम सिंह, भोले सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.