लड़ीधुरा महोत्सव में कुमाऊं के विविध रंग
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के लड़ीधुरा महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या क
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के लड़ीधुरा महोत्सव में सांस्कृतिक संध्या का आगाज हो गया है। प्रथम दिवसीय की सांस्कृतिक संध्या मथुरा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान अल्मोड़ा व क्षेत्रीय कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शक दीर्घा में देर रात समा बांध दिया। कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति पर दर्शक भी जमकर थिरके। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख योगेश सिंह मेहता, भूपाल सिंह ने संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ कलाकारों ने द्याना होया बद्री केदारा वंदना के साथ किया। उत्तर क्षेत्र से आई जम्मू कश्मीर की टीम के कलाकारों ने जम्मू कश्मीर ने डोगरी, मथुरा के कलाकारों ने फुलों की होली, राजस्थान के कलाकारों ने चक्रीय डांस कर दर्शकों को बैठने को मजबूर कर दिया। बिहान कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने गिनवा टी टवांटी को दर्शकों ने खूब सराहा। साथ ही गढ़वाली कुमाउनी, छपेली, झोड़ा, चाचडी में जमकर लोग थिरके। कार्यक्रम का संचालन जगदीश अधिकारी ने किया। इससे पूर्व महोत्सव समिति अध्यक्ष नागेंद्र जोशी, विनोद अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, प्रदीप ढ़ेक, लोकमान सिंह अधिकारी, रितेश वर्मा, रजत वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
---------- महोत्सव में आज
सुबह साढ़े नौ बजे से कम्प्यूटर टाईपिंग टेस्ट, सुलेख प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, महिलाओं की घड़ा फोड़ प्रतियोगिता तथा सांय सात बजे से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया जाएगा।