उत्तराखंड में हुअ बुलडोजर बाबा का असर : धामी
जागरण संवाददता, टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह खुद उत्तर प्रदेश में पढ़े हैं। तब वहां पर कानून व्यवस्था चौपट थी। योगी के सीएम बनते ही अब उत्तर प्रदेश बदल गया है। यानी कि उत्तम प्रदेश बन गया है। योगीजी को बुलडोजर बाबा के नाम से जाना जाता है। वहां पर अपराधी अब कांपते हैं। इसका असर उत्तराखंड में भी हुआ है।
शनिवार को गांधी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटाने जैसा काम पीएम मोदी की वजह से ही संभव हो सका है। बीते कई वर्षों से देश में तुष्टिकरण का काम होता रहा। लोगों को भटकाया जाता रहा। जबकि चम्पावत के लोग भी तक कार सेवा में शामिल हुए थे। तब अयोध्या में टैंट में रामलला विराजमान थे, लेकिन आज मोदी व योगी की वजह से भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हो रहा है। धामी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, आप लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार को प्रचंड बहुमत देकर दोबारा विधानसभा पहुंचाया। उत्तराखंड में मिथक तोड़ा है। जबकि पहले एक पांच साल बाद सरकार बदल जाती थी। धामी ने अपना वादा याद दिलाते हुए कहा, उन्होंने चुनाव से पहले जनता से समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने का वादा किया था। उसे पूरा करने के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। समान नागरिक संहिता के लिए न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसााई की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर लिया गया है।
========
मुख्यमंत्री धामी ने थपलियालखेड़ा गांव में किया भ्रमण
संवाद सहयोगी, टनकपुर : गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थपलियालखेड़ा गांव चुनाव प्रचार-प्रसार किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वापस लौटने के बाद उन्होंने भारत- नेपाल सीमा से लगे अति दुर्गम थपलियालखेडा गांव में जाकर जन संपर्क कर किया। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि जीतने के बाद उनकी हर समस्या का निस्तारण किया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें 31 मई को होने वाले उप चुनाव में पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने की बात कही।