भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान से मिली थी 1971 की जीत
चम्पावत जिले में विजय दिवस पर भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
बनबसा, जेएनएन : पूर्व सैनिक कल्याण समिति द्वारा विजय दिवस सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर 1971 में भारत- पाकिस्तान युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में फागपुर गेट के समीप एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम हिमाशु कफल्टिया ने किया।
मुख्य अतिथि ने शहीद जवानों को याद कर कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों के होते हुए कोई भी दुश्मन देश भारत की सीमाओं में घुसने का साहस नहीं कर सकता है। इस अवसर पर स्टेशन हेडक्वार्टर सैनिक छावनी के स्टेशन कमाडर और एडम कमांडेंट के प्रतिनिधि सूबेदार जुकेश कुमार और सूबेदार गिरधारी लाल ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों के साहस और पराक्रम के आगे पाकिस्तान के एक लाख सैनिकों को हथियार डालने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि वीर जवानों की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। इस मौके पर शहीद जवानों की वीरागनाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक कैप्टन हरीश कापड़ी, कैप्टन भानी ंचद, हवलदार पुष्कर कापड़ी ने 1971 युद्ध को याद कर शहीद जवानों की गाथा सुनाई। इस मौके पर सीओ विपिन चन्द्र पंत, प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन पंत, लेफ्टिनेंट भूपेन्द्र चंद, डा. पीसी अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला सजवाण, सासद प्रतिनिधि संजय जोशी, व्यापार मंडल महामंत्री संजय पारिक, उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, कपिल भार्गव, मनोज मित्तल, हेमा जोशी आदि प्रमुख व्यक्तियों के अलावा दर्जनों पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
======== विजय दिवस पर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : विजय दिवस के मौके पर पाकिस्तान के साथ युद्ध में शहीद हुए जवानों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। पूर्व सैनिकों ने नगर पंचायत चौक स्थित शहीद स्मारक में दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने किया। उन्होंने जाबांज सैनिकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष कैप्टन आरएस देव ने अतिथियों का स्वागत किया और वर्ष 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस का आंखों देखा हाल सुनाया। थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनीष खत्री के नेतृत्व में वीर जवानों का याद किया। इस दौरान कै. हयात सिंह, कै. रघुवर सिंह, कै. अमर सिंह, ऋषेश्वर मंदिर समिति पीएस मेहता, नगर पंचायत गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय, राम सेवा समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, एसआइ मंदाकिनी राणा, चंद्री बल्लभ, जीत सिंह अधिकारी आदि लोग मौजूद रहे।
======= शहीद जवानों की दी श्रद्धांजलि
चम्पावत : जिला मुख्यालय में भी विजय दिवस सादगी के साथ मनाया गया। पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर जाकर बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि दी। कलक्ट्रेट, एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में शहीद सैनिकों को याद करते हुए उनकी बहादुरी को सलाम किया।