Move to Jagran APP

शहीद नवीन चंद्र जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया याद

शहीद नवीन चंद्र जोशी की पुण्यति​थि पर अर्पित की श्रद्धांजलि।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Aug 2022 09:26 PM (IST)Updated: Sun, 14 Aug 2022 09:26 PM (IST)
शहीद नवीन चंद्र जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया याद
शहीद नवीन चंद्र जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया याद

शहीद नवीन चंद्र जोशी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया याद

loksabha election banner

संस, लोहाघाट : जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में 14 अगस्त 2010 को आतंकियों से लोहा लेते समय शहीद हुए नवीन चंद्र जोशी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। रविवार को उनके प्रेमनगर स्थित आवास के समीप बने शहीद के स्मारक पर जाकर उनकी माता कलावती देवी व अन्य लोगों ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहीद के भाई सुरेश जोशी, भाभी निर्मला जोशी, बहन दीपा जोशी, चाचा शिरोमणी जोशी, ताई पार्वती देवी ने नवीन को याद कर नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। आठ कुमाऊं रेजीमेंट के सिपाही नवीन चंद्र जोशी दुश्मनों से लोहा लेते हुए 28 वर्ष की आयु में 14 अगस्त 2010 को जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि देने वालों में रमेश जोशी, बलदेव, पंकज जोशी, कमल जोशी, रजत जोशी, मयंक जोशी, हर्षित जोशी, अंकिता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.