विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टनकपुर रोडवेज परिसर बना अखाड़ा, चालक-परिचालक में जमकर मारपीट

Published: Fri, 23 Oct 2026 10:25 AM (GMT+05:30)

टनकपुर रोडवेज परिसर में शुक्रवार को दो रोडवेज कर्मियों, एक चालक और एक परिचालक के बीच विवाद के बाद मारपीट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, चंपावत । टनकपुर रोडवेज परिसर में शुक्रवार को दो रोडवेज कर्मियों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में चालक की बाईं आंख के ऊपर गहरा घाव हो गया, जबकि परिचालक की उंगलियों में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, लोहाघाट डिपो की बस संख्या यूके08 पीए 2053 के चालक हेम पाल सिंह और टनकपुर डिपो की बस संख्या यूके07 पीए 6075 के परिचालक वीरेंद्र बिष्ट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान चालक की बाईं आंख के ऊपर कड़े से वार किया गया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वहीं, बचाव के दौरान चालक ने परिचालक की उंगलियों को मुंह से काट लिया, जिससे उसके हाथ में भी जख्म हो गए।

लोहाघाट डिपो की बस गुरुग्राम, जबकि टनकपुर डिपो की बस दिल्ली मार्ग पर संचालित होती है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घायलों के उपचार और मामले में पुलिस अथवा परिवहन विभाग की कार्रवाई के संबंध में भी विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी है।