श्रेष्ठ भारत अभियान श्रृंखला प्रतियोगिता में सुमन ने मारी बाजी
राजकीय महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की श्रृंखला प्रतियोगिता में सुमन ने बाजी मारी।
टनकपुर, जेएनएन : राजकीय महाविद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान की श्रृंखला प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य जी प्रकाश ने किया। प्रतियोगिता में सुमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगीत विभाग प्रभारी डॉ. पंकज उप्रेती ने बताया कि पुरानी संस्कृति को नयी पीढ़ी के लोग इसे संजोकर रखे और पुराने सांस्कृति आभूषणों व वस्त्रों का प्रयोग किया जाय इसलिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सुमन अधिकारी प्रथम, निकिता द्वितीय व खुशी सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं ऐपण प्रतियोगिता में हिमानी बिष्ट प्रथम, मनीषा जोशी द्वितीय व सीता टम्टा तृतीय रहे। इस श्रृंखला के अंतर्गत लोकगीत, लोकनृत्य, कृषि, बागवानी, कवितापाठ, हमारे सेनानी, चित्रकला आदि प्रतियोगिता भी होनी है।