स्कूली बच्चों ने जाने स्वरोजगार के टिप्स
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के राइंका चौमेल में शुक्रवार को जिला सेवायोज
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 03:10 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 03:10 PM (IST)
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : बाराकोट विकास खंड के राइंका चौमेल में शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से छात्र छात्राओं को प्रतियोगिता के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। जिसमें विद्यालय के 229 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला सेवायोजन कार्यालय के आरके पंत ने छात्र छात्रा को प्रतियोगिताओं व सेवायोजन पंजीकरण, एनसीसी पोर्टल, रोजगार मेला, कौशल विकास योजना सहित विभिन्न जानकारियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य दिनेश आर्या, जितेंद्र कुमार राय, सुनील कुमार, राजेश चंद्र जोशी, अजय सिंह पंवार मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें