शारदा नदी का जल लेकर संस्कार भारती के लोग प्रयागराज रवाना
संवाद सहयोगी, टनकपुर : संस्कार भारती द्वारा शारदा नदी का जल कलश लेकर शोभायात्रा के साथ प
संवाद सहयोगी, टनकपुर : संस्कार भारती द्वारा शारदा नदी का जल कलश लेकर शोभायात्रा के साथ प्रयागराज में आयोजित कुंभ के लिए रवाना हो गए है। संस्कार भारती के जिला संयोजक कांतिबल्लभ जोशी की अगुवाई में दिनेश चंद्र शास्त्री, नवीन पंत, रेवाधर कापड़ी, रमेश सिंह शारदा नदी का जल कलश में लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। 12 जनवरी को शोभायात्रा के साथ जल कलश प्रयाग राज में प्रवाहित किया जाएगा। क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रयाग राज को जाने वाले संस्कार भारती के लोगों का रोडवेज बस स्टेशन के पास बस में सवार होने से पहले जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही महिलाओं बच्चों द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मोहन सिंह रावत, बिहारी लाल, लीला मंगला, कलावती कापडी, पार्वती जोशी, मेघा शर्मा, गोविन्द जोशी, पूरन चन्द्र भट्ट, संजय पाठक, भास्कर जोशी, संजय जोशी, हेमा वर्मा, एडवोकेट धर्मेन्द्र चन्द, डॉ. मदन मोहन गहतोडी, रेनू कांडपाल, निकिता जोशी आदि मौजूद रहे।