तीन माह से वेतन न मिलने से भड़के रोडवेज कर्मी
संवाद सहयोगी, टनकपुर : परिवहन निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन माह का वेतन न दिए जाने से
संवाद सहयोगी, टनकपुर : परिवहन निगम के कर्मचारियों को पिछले तीन माह का वेतन न दिए जाने से भारी रोष है। गुस्साएं कर्मचारियों ने परिवहन निगम कार्यशाला गेट के पास प्रदर्शन कर धरना दिया। वही निगम कर्मचारियों व निगम के तमाम समस्याओं को लेकर निगम के मंडलीय प्रबंधक संचालन सीपी कूपर के माध्यम से मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
सोमवार को उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ के आवाहन पर कर्मचारी निगम कार्यशाला गेट के पास एकत्र हुए। जहां पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। यहां हुई सभा में कर्मचारियों ने कहा कि कुछ वर्षो से परिवहन निगम की स्थिति खराब होते जा रही है। साथ ही निगम के पास पर्याप्त बस बेडा व कार्यशालाओं में स्पेयर पार्ट्स न होने पर बस के संचालन में दिक्कते आ रही है। वही कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नही मिला है। जिसके कारण उनके आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। साथ ही कहा है कि वर्ष 2014 से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के देय का भुगतान भी नही किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों पर शीघ्र अमल नही हुआ तो वह उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में संगठन के क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता, नवीन शाह, दीप चन्द्र शाह, कैलाश चन्द्र, सतीश उप्रेती, कुलदीप गुप्ता, परवेज आलम, धीरज जुकरिया, राम प्रकाश, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।