जीआईसी खेल मैदान में होगी प्रदेश स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : चांदमारी स्थिति जीआइसी खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय स्व. हरक सिंह मेहता म
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : चांदमारी स्थिति जीआइसी खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय स्व. हरक सिंह मेहता मेमोरियल प्रतियोगिता को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें खेल जगत से जुड़े दर्जनों लोगों ने प्रतिभाग विचार विमर्श किया। आयोजित बैठक में समिति के लोगों का कहना था कि प्रदेश स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेगी। इस माह के चौथे सप्ताह से प्रतियोगिता शुरु करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मैदान व बाहर से आने वाले खिलाड़ियों की व्यवस्था एवं प्रतियोगिता के बारे में विचार विमर्श किया गया। संचालन भूपाल सिंह मेहता व विमल मेहता ने किया। इस दौरान फुटबाल एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता, भगवान बिष्ट, बृजेश माहरा, संजय शाह, भुप्पी माहरा, नवीन कनौजिया, गिरीश कुंवर, दिनेश शाह, हरीश फत्र्याल, संजय वर्मा, संजय फत्र्याल उपस्थित रहे।