रामलीला मंचन : राम को 14 वर्ष का वनवास व कैकेयी को मिला वर
लोहाघाट नगर से लगी ग्राम सभा कर्णकरायत में रामलीला की धूम मची हुई है।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर से लगी ग्राम सभा कर्णकरायत में रामलीला की धूम मची हुई है। रामलीला के चौथे दिन मंथरा कैकेयी संवाद, दशरथ कैकेयी संवाद का मंचन किया। दर्शकों ने कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। राम को 14 वर्ष के लिए वन भेजने का कैकेयी दशरथ से वर मांगने के दृश्य को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। रामलीला में कैकेयी मंथरा संवाद, राजा दशरथ कोप भवन में जाना, दशरथ द्वारा राम को वनवास का वर देना आदि दृश्यों का मंचन किया गया। दशरथ के पात्र प्रकाश मुरारी, मंत्री गौरव मुरारी, मंथरा उमेश मुरारी, कैकेयी रोहन, राम प्रियंका मुरारी, लक्ष्मण स्नेहा करायत, सीता मोनिका, कौशल्या विपिन गड़कोटी, सुमित्रा की भूमिका रोहन महारा निभाई। रामलीला समिति के अध्यक्ष कैलाश फत्र्याल ने अतिथियों का स्वागत किया। ========= पिथौरागढ़ में शुरू हुआ महिला रामलीला का भव्य शुभारंभ
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ रामलीला के 125 वें आयोजन को यादगार बनाने के लिए जिला मुख्यालय में पहली बार महिला रामलीला का आयोजन शुरू हो गया है। मंचन के पहले दिन राम जन्म से लेकर भगवान राम के पुष्प वाटिका पहुंचने तक की लीला का मंचन किया गया।
विधायक चंद्रा पंत ने रामलीला का शुभारंभ करते हुए कहा कि नगर की महिलाओं का यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शो को आत्मसात करने का आह्वान किया। रामलीला मैदान में हो रहे मंचन के पहले दिन रामजन्म से लेकर गौरा पूजन तक की लीला का मंचन हुआ। ताड़िका वध का मंचन विशेष सराहनीय रहा। ताड़िका के पात्र ने शानदार अभिनय कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कोमल गहतोड़ी ने राम, अर्जिता पाठक ने लक्ष्मण, नीमा उप्रेती ने रावण, नीरा पंत ने दशरथ की भूमिका निभाई। महिला रामलीला कमेटी की अध्यक्ष उमा पांडेय ने कहा है कि महिला कलाकार मंच पर अभिनय को जीवंत कर रही हैं। पहले दिन नगर के लोगों से खासा सहयोग मिला। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य दर्शक मौजूद रहे।