समाज सेवी राजेश मोहन सक्सेना नही रहे
टनकपुर : नगर के समाज सेवी व एलआइसी से जुडे़ राजेश मोहन सक्सेना का निधन हो गया है। 80 वष
By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 11:06 PM (IST)
टनकपुर : नगर के समाज सेवी व एलआइसी से जुडे़ राजेश मोहन सक्सेना का निधन हो गया है। 80 वर्षीय सक्सेना कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शारदा नदी किनारे उनके पुत्र क्रांति मोहन व संजीव सक्सेना ने उन्हे मुखाग्नि दी। राजेश मोहन सक्सेना रोडवेज मजदूर संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष व नवयुवक रामलीला कमेटी के संरक्षक के पद पर रह चुके है। साथ ही एलआईसी में बेहतरीन कार्य करने के लिए गोल्ड मैडेल से भी नबाजा गया था। इधर उनके निधन पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, निर्वतमान पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत, नव युवक रामलीला कमेटी के अलावा तमाम प्रतिनिधियों व लोगों ने गहरा दुख व्यक्त कर शोक जताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें