धूमधाम से मनाई गई पं. दीनदयाल जयंती
संवाद सहयोगी, चम्पावत/टनकपुर : एकात्मक मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार
संवाद सहयोगी, चम्पावत/टनकपुर : एकात्मक मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। पं. दीनदयाल की जयंती पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुखीढ़ांग में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता एनडी खर्कवाल, केएन तिवारी, आरएसएस के पूर्व कार्यवाह शंकर दत्त जोशी ने पं. दीनदयाल जी के चित्र का माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को स बोंधित करते हुए पंडित जी की जीवन गाथा सुनाई व उनके अनेक समाजिक कार्यो के बारे में बताया गया। उन्होंने छात्र छात्राओं से उनके जीवन से शिक्षा लेकर अगे बढ़ने को कहा। इस अवसर पर नरेंद्र जोशी, प्रेम सिंह कुंवर, सुरेश चंद्र जोशी, हेमा कनवाल, किरन जोशी, सीता बिष्ट,्र कलावती गहतोड़ी, पीतांबर गहतोड़ी, बंशीधर, भुवन जोशी, कविता देवी, गंगा सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वहीं टनकपुर में गैस गोदाम के पास भाजपाईयों ने भी पंडित उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनाई तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बाद वार्ड नंबर चार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मदन गहतोड़ी, मुकेश भट्ट, निगम गुप्ता, दीपक पाठक, जगदीश जोशी, अनीता यादव, मन्नू गहतोड़ी, अनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर, सिलाड़ उदाली गांव में भी पंडित उपाध्याय की जयंती मनाई गई।