बारिश से धान की फसल बर्बाद, 16 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
जिले के पहाड़ी तथा मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से काश्तकारों द्वारा काटी गई धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है।
संसू, बनबसा : जिले के पहाड़ी तथा मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से काश्तकारों द्वारा काटी गई धान की फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई। हुड्डी नदी में बढ़े जलस्तर के कारण ग्राम सभा बमनपुरी, आनंदपुर, चंदनी, देवीपुरा और पचपकरिया में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। जिस कारण नदी का पानी ग्रामीणों के घरों में घुस गया है। जिससे उनके घरेलू सामान और आनाज बर्बाद हो गया है। लगातार बारिश से धर्मशाला मार्ग पर पानी भरने के कारण लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। हुडडी नदी कटाव करते हुए बिल्कुल आबादी क्षेत्र के नजदीक से बह रही है। जिस कारण एहतियातन प्रकाश राना और लाल सिंह राना दो ग्रामीणों के परिवारों को ग्राम प्रधान भावना नेगी ने ग्रामीणों की मदद से गाव के ही पंचायत घर में शरण दे रखी है। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार सुबह छह बजे का जलस्तर पाच लाख 33 हजार, 11 बजे पाच लाख चार हजार, दोपहर एक बजे पाच लाख 47 हजार, तीन बजे पाच लाख 33 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। जिसक कारण बैराज पर रेड अलर्ट घोषित कर आवाजाही में पूरी तरह से राक लगा दी गई है। शारदा बैराज कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार को बनबसा क्षेत्र में 130 एमएम बारिश होने का अनुमान है। उफनाई हुड्डी नदी का पानी ग्राम पचपकरिया में लोगों के घरो के आसपास जमा हो गया। जिस कारण लगभग 16 परिवार अपने घरों मे फंस गए। ग्राम प्रधान महेश मुरारी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया।
ं