यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nepal Gen Z Protest: नेपाल से भागे कैदियों का भारत आने का अंदेशा, अलर्ट पर उत्तराखंड का ये शहर
नेपाल में उपद्रव के चलते जेलों से कैदियों के भागने की खबर है। उनके भारत में प्रवेश करने की आशंका ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस व एसएसबी ने उत्तराखंड के सीमांत टनकपुर में सतर्कता बढ़ाई
- संदिग्ध दिखने पर तत्काल सूचना देने को कहा
जासं, टनकपुर। नेपाल में उपद्रव के बाद विभिन्न जेलों में बंद कैदियों के भागने की सूचना है। कैदियों के चोरी-छिपे भारत आने संभावना है। इस संभावना को देखते हुए पुलिस व एसएसबी ने उत्तराखंड के सीमांत टनकपुर में सतर्कता बढ़ा दी है।
एसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस सतर्कता बरत रही है। सीमावर्ती थाने-चौकियों में नियमित कांबिंग की जा रही है। बनबसा से लेकर पंचेश्वर क्षेत्र में पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
नेपाल जेल से भागे कुछ कैदियों के फोटो इंटरनेट मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर ग्रामीणों ने संदिग्ध दिखने पर तत्काल सूचना देने को कहा जा रहा है। चार फोटो शेयर की गई हैं।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
