सेना में अफसर बनने के बाद गांव पहुंची मनीषा का भव्य स्वागत
संवाद सहयोगी लोहाघाट सेना में अफसर बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंची मनीषा के स्वागत
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : सेना में अफसर बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंची मनीषा के स्वागत में रविवार को खूना बोहरा के ग्रामीणों ने समारोह का आयोजन किया। जिसमें फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। समारोह में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
सेना में अफसर बनने के बाद गांव पहुंचने की ग्रामीणों को खबर मिलते ही ग्रामीण उनके घर पहुंचने लगे। खूना बोहरा गांव के सार्वजनिक स्थल पर समारोह का आयोजन किया गया। उत्साहित ग्रामीणों ने मनीषा को गुलदस्ता व फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। साथ गांव के साथ ही क्षेत्र के लिए उपलब्धि बताया। इस दौरान महेश बोहरा, रेखा बोहरा, नवीन सिंह बोहरा, सुरेंद्र सिंह बोहरा, हयात सिंह बोहरा, जीवन राम, ललित सिंह, पुष्कर सिंह, रमेश सिंह, निलाप सिंह, धर्मा देवी, अनिता बोहरा, चंद्रा बोहरा, लक्ष्मी महर, बबीता बोहरा, अमित, मदन, मुकेश, प्रेम सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। इधर मानेश्वर पब्लिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका कमला पांडेय ने अपने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रा की सफलता पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य कर भारत देश को गौरव बढ़ाने की बात कही। कहा मनीषा बचपन से ही मृदुल व सौम्य स्वभाव की थी। इनकी सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी।