मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आया आगरा का व्यक्ित नेपाल से लापता
मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए आया आगरा के एक व्यक्ित संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाल से लापता हो गया। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं।
चम्पावत। मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आया आगरा का एक व्यक्ति नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी से लापता हो गया है। साथ आए परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन 24 घंटे बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका है। उधर, पुलिस भी उसकी तलाश कर ही है।
आगरा के थाना अहतमामपुर अंतर्गत ग्राम रैंनकला निवासी रामवीर सिंह (42) पुत्र साहब सिंह अपने साले कपूर चंद्र निवासी ग्राम रोहियाबाग थाना बसई मोहम्मद (आगरा), परिजनों व कुछ दोस्तों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शनों को आया था। शनिवार को सभी ने मां के दर्शन किए। उसके बाद वे नेपाल की ब्रह्मदेव मंडी स्थित बाबा सिद्ध नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे।
रामवीर के साले कपूर चंद्र ने बताया कि सभी लोगों पूजा पाठ में लगे हुए थे। इसी बीच उसके रामवीर बच्चों से यह कहते हुए कस्बे में चले गए कि जूस पीकर आता हूं। उसके बाद वह कहीं नहीं दिखाई दिए। आज कपूर चंद्र ने पुलिस को जानकारी देने, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। कपूर चंद्र ने बताया कि रामवीर मानसिक रूप से कुछ कमजोर हैं। उनके लापता होने की वजह से उनके बच्चे व परिजन बेहद परेशान हैं।
पढ़ें- गोल्ज्यू देवता की शरण में पहुंचे कांग्रेसी