कलश यात्रा के साथ दीप महोत्सव का आगाज
संवाद सहयोगी लोहाघाट : स्वतंत्रता सेनानी स्व. हर्षदेव ओली की जन्म स्थली खेतीखान में 19वें प
संवाद सहयोगी लोहाघाट : स्वतंत्रता सेनानी स्व. हर्षदेव ओली की जन्म स्थली खेतीखान में 19वें पांच दिवसीय दीप महोत्सव का बुधवार को आगाज हो गया है। इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं ने कुमाऊंनी परिधान में सजधज कर भव्य कलश यात्रा निकाली। ढोल नगाड़ों के बीच छोलिया नृतकों ने करतब देने को खासी भीड़ उमड़ आई।
खेतीखान बाजार से निकली कलश यात्रा के साथ निकली झांकी में पिथौरागढ़ से पहुंची छोलिया नृतकों द्वारा कुमाऊंनी संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य दिखाया गया। जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ आई। सरस्वती शिशु मंदिर, जीआइसी, एजुकेशन प्लेनिट, विद्यामंदिर, राप्रावि, ओम मार्डन छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी निकाली। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस तरह के महोत्सव का कुमाउंनी संस्कृति का ध्वज वाहक बताया। साथ ही महोत्सव में पूर्ण सहयोग करने की बात कही। कम संसाधनों के बीच महोत्सव आयोजित करने के लिए महोत्सव समिति की सराहना की। विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह लमगड़िया रहे। संचालन दिवाकर भट्ट व सुमित कलखुडिया ने संयुक्त रूप से किया। समिति के अध्यक्ष मुकेश राज देउपा, मनोज महारा, कमल से अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान नवीन बोहरा, बद्री भट्ट, हिमेश कलखुड़िया, सुशीला बोहरा, संजय, नीरज, नारायण, जगदीश, दिनेश गहतोड़ी, संजय मुरारी मौजूद रहे।