सैन्य सम्मान के साथ आइटीबीपी इंस्पेक्टर की अंत्येष्टि
छमनियां चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी आइटीबीपी में तैनात रहे इंस्पेक्टर का बरेली अस्पताल में निधन हो गया।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : छमनियां चौड़ स्थित 36वीं वाहिनी आइटीबीपी में तैनात रहे इंस्पेक्टर का बरेली अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। रविवार को सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के मुताबिक बाराकोट ब्लॉक के काकड निवासी लगभग 58 वर्षीय हयात सिंह ढेक पुत्र स्व. प्रताप सिंह के पेट में बीते आठ फरवरी को अचानक दर्द उठा। उन्हें लोहाघाट अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को उपचार के दौरान अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनका पार्थिव शरीर शनिवार को उनके आवास काकड़ लाया गया। जहां रविवार को सैन्य सम्मान के साथ रामेश्वर घाट में अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखग्नि उनके पुत्र राजेश ढेक, भाई गोविंद ढेक ने दी। निधन की खबर मिलते ही लोगों को उनके आवास में पहुंच गए। पत्नी मोती देवी रोते बिलखते बेसुध हो रही है। वही बड़ी बेटी रेनू व छोटी बेटी किरन का रो रो बुरा हाल हो गया है। अंतिम यात्रा में विधायक पूरन सिंह फत्र्याल, डॉ. मोहित गुप्ता, प्रदीप ढेक, बीरेंद्र सिंह, दयाल सिंह, प्रहलाद सिंह, कृष्णा अधिकारी, गिरीश अधिकारी शामिल रहे।