बाइक की टक्कर से श्रद्धालु घायल
संवाद सहयोगी टनकपुर मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के दर्शन के बाद नेपाल सिद्धनाथ मंदिर दर्शन
संवाद सहयोगी, टनकपुर : मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के दर्शन के बाद नेपाल सिद्धनाथ मंदिर दर्शन से लौट रही एक तीर्थयात्री महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार घायल कर दिया। जिसे लोगों की मदद से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को लखनऊ नरौना उप्र से 60 वर्षीय जगदेही पत्नी जगदीश अपने परिवार के साथ मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन को आए थे। दर्शन के बाद यह परिवार टनकपुर से लगे नेपाल के ब्रह्मादेव मंडी स्थित सिद्धनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस टनकपुर लौट रहे थे। इस बीच ब्रह्मादेव के पास मोटर साइकिल संख्या यूके03ए-5994 ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला के साथ बाइक चालक प्रेम शंकर पुत्र माखन लाल वार्ड नंबर तीन टनकपुर निवासी भी घायल हो गया। दोनों को संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर अफताब अंसारी ने महिला को गंभीर चोट आने के कारण उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि बाइक चालक को प्राथमिक उपचार के बा द छुट्टी दे दी गई है। इस मामले में किसी के द्वारा कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। ========== बैराज मार्ग पर अवैध ढंग से ढोई जा रही है सवारियां
टनकपुर : बैराज ब्रह्मादेव मार्ग पर अवैध ढंग से बाइकों द्वारा ढोई जा रही सवारियों के चलते इस मार्ग में दुर्घटना की आंशका बनी हुई है। भारत व नेपाल से दर्जनों बाइक चालक इस मार्ग पर अवैध ढ़ग से मनमाने किराये पर सवारियां ढो रहे है। जिससे दुर्घटना की आशका बनी हुई है।