Move to Jagran APP

एप से मिलेगी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति की जानकारी

संवाद सहयोगी चम्पावत आमजन को अपने कार्यो के लिए विभागों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। कार

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 11:33 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jul 2019 06:29 AM (IST)
एप से मिलेगी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति की जानकारी
एप से मिलेगी अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति व अनुपस्थिति की जानकारी

संवाद सहयोगी, चम्पावत : आमजन को अपने कार्यो के लिए विभागों के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं। कारण कई बार होता है कि अधिकारी अवकाश पर होते हैं। जिसके बारे में आम लोगों को पता नहीं होता। आम लोगों को बार-बार जिला मुख्यालय के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए जिलाधिकारी ने एक एप शुरू किया है। जिससे आम लोगों को भी अधिकारी व कर्मचारी के कार्य पर या अवकाश पर होने की जानकारी मिल जाएगी।

loksabha election banner

आम लोगों के धन एवं समय की बचत के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे ने एक अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने अधिकारियों के जनपद मुख्यालय एवं कार्यालय से बाहर रहने की सूचना के लिए एक 'एंड्रॉइड एप' शुरू किया है। जिस पर अधिकारियों की उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी आम लोगों को मिल पाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारियों की कार्यालय में दैनिक उपलब्धता को आमजन तक इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआइसी) चम्पावत द्वारा अधिकारिक वेबसाइट में हाइपरलिंक के जरिए एक पोर्टल तैयार किया है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपनी वर्तमान स्थिति को एंड्रायड फोन के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र के नेटवर्क इंजीनियर एवं एंड्रायड ऐप प्रोग्रामर चम्पक जोशी ने बताया की यह 'एप' केवल जनपद के सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा। अधिकारियों की गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए जियो लोकेशन केवल अधिकारियों द्वारा एप के माध्यम से सूचना रक्षित करते समय ही डेटाबेस में रक्षित होगी। अन्य समय लोकेशन ट्रैस नहीं की जाएगी तथा जियो लोकेशन केवल जिलाधिकारी को ही दिखाई देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.