महिला मंगल दल को दी गई होम स्टे की जानकारी
जिला पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित रियल एडवेंचर संस्था के तत्वाधान में होम स्टे योजना की जानकारी दी गई।
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : जिला पर्यटन विभाग द्वारा प्रायोजित रियल एडवेंचर संस्था के तत्वाधान में पंडित दीन दयाल उपाध्याय होमस्टे प्रशिक्षण के तहत रविवार को सीमात क्षेत्र मंच की 30 महिला मंगल दल की महिलाओं ने फोर्ती स्थित मानस डेरी का भ्रमण किया। जिसमें होमस्टे से द्वारा संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल की।
भ्रमण में पहुंची तीस सदस्यीय महिलाओं के दल को पूर्व विधायक केसी पुनेठा व पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके चंद ने मानस डेरी के विभिन्न गायों प्रजातियों एवं जैविक कृषि द्वारा उत्पादों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मुख्य प्रशिक्षक दिशा पुनेठा व दीपिका जोशी ने महिलाओं को चोपिंग, कुकिंग, बैडिंग, पारंपरिक भोजन गहत के डुपके, भट्ट की चुड़कानी के माध्यम से पर्यटकों को आकर्षित करने के गुर बताए। साथ ही पर्यटकों के साथ किए जाने वाले व्यवहार भाषा के बारे में जानकारी दी। इस दौरान आशीष जोशी,मंजू देवी, रेखा देवी,जानकी देवी, सावित्री देवी किरन महर, तुलसी देवी, आरती देवी, निर्मला देवी, पदमनी देवी, विनीता सिंह शामिल रहे।