कराटे प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने झटके 12 स्वर्ण
संवाद सूत्र, बनबसा : भारत और नेपाल के बीच खेली गई कराटे प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों न
संवाद सूत्र, बनबसा : भारत और नेपाल के बीच खेली गई कराटे प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण पदक जीते। वहीं नेपाल की ओर से बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक जीते। नेपाल को बालिका वर्ग में एक भी पदक नहीं मिल पाया।
ओम सांई नाथ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में श्री पूर्णागिरि इंटर कालेज भजनपुर में नेपाल और भारत के बालक और बालिकाओं के बीच सोमवार को कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेद सिंह नेगी ने फीता काटकर किया। भारत की ओर से खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें बालक वर्ग में जतिन चंद, चेतन बंगुला, दीपाक, प्राजल गिरी, कमलेश राम, युवराज खड़ायत, कुनाल कापड़ी, सन्नी चौधरी और बालिका वर्ग में अंकिता, पायल कापड़ी, तनुजा बुंग्ला, सुनीता ने स्वर्ण पदक जीता। नेपाल की ओर से से बालक वर्ग में टेकेंद्र सिंह, हर्षित थापा, प्रेम कार्की और रोशन ने स्वर्ण पदक जीत कर अपने देश का नाम रोशन किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल के बीच इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे। मैच में रेफरी की भूमिका में बहादुर थापा, सुमन बोहरा, पूजा निशाद आदि शामिल थे। इस अवसर पर सचिन कुमार, कैलाश जोशी, गोकुल कापड़ी, मोहन सिंह बिष्ट, किशन सिंह, किशन सिंह चौहान, संजय खड़ायत, राजेश चंद आदि लोग मौजूद रहे।