भुमलाई वन क्षेत्र में देवदार के पेड़ों में तस्करों की चली आरी
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : विकास खंड के भुमलाई वन क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से देवदार के पेड़
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : विकास खंड के भुमलाई वन क्षेत्र के अंतर्गत अवैध रूप से देवदार के पेड़ों का कटान किया जा रहा है। देवदार पेड़ों की कटान की सूचना पर वन राजस्व एंव पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। तस्करों को टीम आने की भनक लगते ही फरार हो गए। रविवार को एसडीएम आरसी गौतम को क्षेत्र में अवैध रूप से देवदार के पेड़ों के कटान की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस, वन व राजस्व विभाग की टीम का गठन कर क्षेत्र में भेजा। टीम के क्षेत्र में पहुंचने से पहले ही तस्कर वहां से गायब हो गए। देवदार के बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर चिरान किया हुआ था। राजस्व कर्मी राजेंद्र नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पांच गिल्टे देवदार के वन विभाग के सुपुर्द कर दिए गए है। राजस्व ग्राम उपनिरीक्षक प्रकाश पुनेठा को जप्त किए गए गिल्टों की निगरानी सौंपी। वन रैंजर दीप जोशी का कहना है कि तस्करों का पता लगाया जा रहा है शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। मौके में हेमचंद्र जोशी, आरडी मठपाल, नवल किशोर, अशोक पुरी मौजूद थे।