ऐसो शबद रचयो रे, भवरा उड़ी बाग में जइयों रे..
संवाद सहयोगी लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची हुई है। होल्यार ि
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी होली की धूम मची हुई है। होल्यार दिन भर सार्वजनिक स्थानों में घर-घर जाकर खड़ी होली का गायन कर रहे हैं।
बुधवार की सुबह ग्राम सभा खैशकांडे के होल्यारों ने सुई पॅऊ के होली प्रागंण में भवारा उड़ी बाग में जइयों रे, ऐसो शबद रचयों रे, कहो तो यही रम जाए गोरी नैना तुम्हारे रसा भरे, बाद में मोष्टा मंदिर परिसर में शिव शंकर खेले होली सदा, पांडेय गांव में उठ भारत राम मिलन आए, ओ झुकिया मोरे यार, कोली ढेक में महिलाओं ने सुमिरो सीता राम भया, इजड़ा के होली पर स्थल सीता राम को ब्याह हुन चलो जनकपुर जाना है। इधर पाटन पाटनी के चंद्र शेखर पाटनी के आवास में बैठकी होली का आयोजन किया गया।
------
होलिका दहन के साथ व्यसनों से दूर रहने का संकल्प
लोहाघाट : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ स्थानों देर सायं होलिका दहन किया गया। जिसमें युवाओं ने समाज में फैल रहे बुरे व्यसनों से दूर रहने तथा बुराई के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया। कई ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह होली का दहन किया जाएगा। ======== शुक्रवार को सुई में होगी टीके की विशेष होली
लोहाघाट : नगर से लगे सुईं गांव में शुक्रवार को टीके की विशेष होली का गायन किया जाएगा। सदियों से चली आ रही परंपरागत के तहत यहां की होली में ब्रज की होली का पुट देखने को मिलता है। जिसे देखने के लिए चम्पावत सहित विभिन्न जिलों के लोग भारी संख्या में पहुंचते है। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश चौबे, सचिन जोशी, भुवन चौबे, पूर्व प्रधान महेश गरसाड़ा द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।