Move to Jagran APP

हिमगिरि की निर्झरिणी काव्य संग्रह का विमोचन

साहित्यिक एवं सास्कृतिक चेतना मंच के तत्वावधान में चम्पावत के एक होटल में 35 कवियों के साझा काव्य संकनल हिमगिरि की निर्झरिणी का विमोचन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Oct 2021 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 18 Oct 2021 10:36 PM (IST)
हिमगिरि की निर्झरिणी काव्य संग्रह का विमोचन
हिमगिरि की निर्झरिणी काव्य संग्रह का विमोचन

संवाद सहयोगी, चम्पावत : साहित्यिक एवं सास्कृतिक चेतना मंच के तत्वावधान में चम्पावत के एक होटल में सोमवार को 35 कवियों के साझा काव्य संकलन हिमगिरि की निर्झरिणी का विमोचन किया गया। इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

loksabha election banner

आयोजन के मुख्य अतिथि समाजसेवी नरेंद्र सिंह लडवाल रहे। समाजसेवी शरत चन्द्र जोशी के सहयोग से प्रायोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ से आए जाने माने कवि व शायर कृष्ण कुमार बेदिल की, जबकि संचालन डा. भुवन जोशी और डा. सतीश पांडेय ने किया। साहित्यिक चेतना मंच के अध्यक्ष डा. तिलकराज जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। क्षेत्र के समाज सेवी सुभाष बगौली, पूर्व प्रधानाचार्य व कवि डा. बंशीधर फुलारा, संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य उमापति जोशी, पूर्व प्रधानाचार्य पंडित गिरीश पांडेय, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय, संस्कृत के प्रकाड विद्वान व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कवि डा. कीर्तिबल्लभ सक्टा, दिनेश जोशी विशिष्ट अतिथि रहे। मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह लडवाल ने जिले में हो रही साहित्यिक गतिविधि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजकों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

कवि हिमाशु जोशी, डा. अजय रस्तोगी अविरल, नवीन चन्द्र पंत और एडवोकेट बबिता जोशी ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. सतीश पांडेय ने साझा काव्य संग्रह हिमगिरि की निर्झरिणी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि निरुपमा प्रकाशन से प्रकाशित इस पुस्तक में 35 जाने माने कवियों की रचनाएं शामिल हैं। उन्होंने पुस्तक में शामिल कवियों को रचना पाठ के लिए आमंत्रित किया। मेरठ से आए वरिष्ठ कवि कृष्ण कुमार बेदिल की रचनाओं ने लोगों का मन मोह लिया। कवि डा. सुमन पांडेय, पुष्कर सिंह बोहरा, कमल किशोर पांडेय, भूपेंद्र सिंह देव ताऊ, कमला वेदी, दीपा पांडेय, स्वाति जोशी, मीनू जोशी, सोनिया आर्या, नगरपालिका सभासद मोहन भट्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर कमलेश सक्टा, एडवोकेट राजेन्द्र पांडेय, राजेन्द्र चौधरी, चम्पा जोशी मौजूद रहे। चम्पावत के वरिष्ठ कवि सुभाष जोशी के कविता संग्रह अनुभूति का भी विमोचन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.