स्टेट फुटबाल चैंपियन बना हल्द्वानी
संवाद सहयोगी लोहाघाट जीआइसी खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित स्व. हरक सिंह मेहता मे
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : जीआइसी खेल मैदान में स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित स्व. हरक सिंह मेहता मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हल्द्वानी ने अपने नाम किया। हल्द्वानी की टीम ने पेनाल्टी शॉट में पिथौरागढ़ को हराया। विजेता टीम को 30 हजार व उप विजेता टीम को 20 हजार की नकद धनराशि प्रदान की गई।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हल्द्वानी व पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। दोनों टीमें आखिरी क्षणों तक मैदान में संघर्ष करती रहीं। जीत का निर्णय न निकलने पर पेनाल्टी शॉट का सहारा लिया गया। इसमें हल्द्वानी टीम की ओर से चार गोल दागे गए। पिथौरागढ़ की टीम एक ही गोल कर पाई। फाइनल मुकाबले को देखने के लिए मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था। दर्शकों ने खिलाड़ियों का जमकर उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल व गोविंद वर्मा ने खिलाड़ियों परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने आयोजक समिति की सराहना की। निर्णायक की भूमिका विनय राय, अजय माहरा, सूरज बिष्ट ने निभाई। आयोजक समिति के अध्यक्ष बृजेश महारा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान त्रिभुवन कोठारी, डॉ. महेश ढेक, भगवान बिष्ट, विमल मेहता, विजय मेहता, दीपक सुतेड़ी, दीनू, संजय फत्र्याल, अमित शाह, जीवन राय, आंनद पुजारी, भुप्पी माहरा, नवीन कनौजिया, नरेंद्र अधिकारी, गोविंद बोहरा, जीवन मेहता, नितिन, जीतेंद्र शाह, मुकेश, हरीश फत्र्याल, सुभाष बगौली, रमेश देव शामिल रहे।