गुरुनानक पर्व धूमधाम से मना
संवाद सहयोगी टनकपुर सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती मंगलवार को क्षेत्र में धू
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 04:57 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, टनकपुर : सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की जयंती मंगलवार को क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनायी गई। पर्व पर पूर्व की भांति इस बार भी गुरुदारे को फूल मालाओं व आसपास लाइटों से सजाया गया था। ज्ञानी ठाकुर सिंह व प्रताप सिंह द्वारा सबद कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही सुखविंद सिंह द्वारा अरदास कराई गई। कार्यक्रम में बच्चों, महिलाओं व पुरूषों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। बाद में लंगर का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गुरूद्वारे के प्रबंधक जशपाल सिंह, जशवंत सिंह, वरियाम, रवीन्द्र सिंह, मनमीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरमित सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें