Move to Jagran APP

कांग्रेस की नई टीम में चम्पावत जिले से चार को मिला स्थान

उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम में चम्पावत जिले को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 09:44 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 09:44 PM (IST)
कांग्रेस की नई टीम में चम्पावत जिले से चार को मिला स्थान
कांग्रेस की नई टीम में चम्पावत जिले से चार को मिला स्थान

संवाद सहयोगी, चम्पावत : उत्तराखंड कांग्रेस की नई टीम में चम्पावत जिले को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को उनके कद के अनुरूप चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है तो यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत वर्मा को चुनाव प्रबंधन समिति में स्थान मिला है। बनबसा के वरिष्ठ नेता महेश चंद को मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

loksabha election banner

पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनाए जाने से आगामी विधान सभा चुनाव में उनकी भूमिका काफी अहम होगी। हेमेश ने जिले में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्हें यह दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वहीं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी काफी जोश खरोश वाले युवा नेता माने जाते हैं। कार्यकर्ताओं ने उनकी काफी अच्छी पकड़ भी है। प्रशांत वर्मा भी पार्टी के प्रति काफी समर्पित रहे हैं। इसके अलावा बनबसा के वरिष्ठ नेता महेश चंद पार्टी जिलाध्यक्ष के प्रबल दावेदार रहे थे। उन्हें भी कार्यकारिणी में स्थान देकर पार्टी हाईकमान ने चम्पावत जिले में बैलेंस बनाने की कोशिश की है। इन सभी को दायित्व मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि आगामी विधान सभा चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। ======= रावत को चुनाव प्रचार समिति का दायित्व मिलने से गदगद कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी

पिथौरागढ़: कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति का दायित्व हरीश रावत को मिलने से सीमांत जिले के कार्यकर्ता गदगद हैं। कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी राज्य के शीर्ष नेता हरीश रावत को देकर कार्यकर्ताओं की मुराद पूरी कर दी है। हाईकमान के इस फैसले से कार्यकर्ता गदगद हैं। गणेश गोदियाल के रू प में तेज तर्रार नेता को कमान मिलने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। पूर्व महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा कि शीर्ष नेता हरीश रावत पार्टी के ऐसे चेहरे हैं जो सर्वमान्य हैं। राज्य की मूलभूत जरू रतों को बेहतर तरीके से समझने वाले रावत ने बतौर मुख्यमंत्री समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने का प्रयास किया था। किसानों, मजदूरों के लिए संचालित उनकी योजनाओं से बड़ा वर्ग लाभान्वित हुआ था। 2022 में चुनाव प्रचार की कमान उनके हाथों में होने से पार्टी काफी मजबूती से मैदान में उतरेगी। गणेश गोदियाल के रू प में पार्टी को अनुभवी अध्यक्ष मिला है। उनके अध्यक्ष बनने से युवाओं का रू झान पार्टी की ओर बढ़ेगा। युवा नेता दीपक तिवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जल्द ही जनपद में पहुंचेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.