स्कूटी रपटने से पिता व पुत्री घायल
संवाद सहयोगी टनकपुर शहर में खुले में घूम रहे जानवरों के कारण भी कई घटनाएं हो ज
By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 10:55 PM (IST)
संवाद सहयोगी, टनकपुर : शहर में खुले में घूम रहे जानवरों के कारण भी कई घटनाएं हो जाती हैं। गुरुवार सुबह पुत्री को स्कूल छोड़ने जा रहे पिता व पुत्री स्कूटी के सामने अचानक एक सूअर आने से अनियंत्रित होकर गिर गए। जिस कारण पिता व पुत्री घायल हो गए।
सुबह मेन मार्केट निवासी विपिन कुमार अपनी सात वर्षीय पुत्री सुधांशी मुरारी को स्कूटी से नंदा कॉनवेंट स्कूल छोड़ने जा रहे थे। पुराने टॉकिज के पास सूअर के आ जाने से उनकी स्कूटी पलट गई। जिसमें दोनों को चोटें आई है। एक निजी अस्पताल में उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें