नगर पालिका की आठ सड़कें 3.19 करोड़ से होंगी हाटमिक्स
अगर सब ठीक ठाक रहा तो नगर पालिका क्षेत्र की आठ प्रमुख सड़कें हाटमिक्स होंगी।
जागरण संवाददाता, चम्पावत : अगर सब ठीक ठाक रहा तो नगर पालिका क्षेत्र की आठ प्रमुख सड़कें हाटमिक्स नजर आएंगी। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के भेजे प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी देते हुए विशेष केंद्रीय सहायतित योजना के तहत 3.19 करोड़ रुपयो स्वीकृत किए हैं।
विधायक पीआरओ दीपक मुरारी ने बताया कि चम्पावत नगर पालिका क्षेत्र की सड़कें की हालत खराब है। नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते विधायक कैलाश गहतोड़ी ने शासन में क्षेत्र की आठ सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव शासन में भेजा था। जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके। विधायक के प्रस्ताव पर शासन ने मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार के भेजे प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने नगर पालिका क्षेत्र की आठ सड़कों को हाटमिक्स करने की स्वीकृति देते हुए 3.19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। पीडब्लूडी द्वारा सड़कों को हाटमिक्स करने का कार्य किया जाएगा। जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक गहतोड़ी ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में प्रमुखता से नजर रखकर काम कर रहे हैं। जिसका लाभ आम लोगों को मिल रहा है। ======== यह सड़कें होंगी हाटमिक्स 1. मंच तामली मोटर मार्ग (दो किमी)
2. गोरलचौड़ मोटर मार्ग (एक किमी)
3. पुरानी एसपी आफिस लिंक मार्ग (दो किमी)
4. छतार श्रीखंडचौड़ मोटर मार्ग (दो किमी)
5. छतार पूल्ड आवास मोटर मार्ग (दो किमी)
6. चम्पावत खेतीखान मोटर मार्ग (पांच किमी)
7. सर्किट हाउस पहुंच मोटर मार्ग (700 मीटर)
8. चम्पावत ढकना बडोला मोटर मार्ग (1.3 किमी)