डीएम व एसपी ने जनपदवासियों को दी होली की बधाई
चम्पावत : रंगों के पर्व होली के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल एवं पुलिस अधीक्षक डीएस गुंज्
चम्पावत : रंगों के पर्व होली के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल एवं पुलिस अधीक्षक डीएस गुंज्याल ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि रंगों का यह त्यौहार आपसी प्रेम, भाइचारे एवं सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें होली के पर्व पर रसायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों के अलावा टेसू के फूलों, गुलाल रंगों का प्रयोग करना चाहिए। जिलाधिकारी ने जनपद के खाद्य अधिकारियों एव उप जिलाधिकारियों को आदेशित किया है कि वे खाद्य सामग्री यथा मिठाई, मावा, पेय पदार्थो की सेंपलिंग का कार्य करें तथा मिलावट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाएं। होली के पर्व पर मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, पीडी हरगोविंद सिंह भट्ट ने भी जनपदवासियों को होली की शुभकामनाएं दी।