Move to Jagran APP

लड़ीधुरा की पहाड़ी में उमड़े श्रद्धालु

संवाद सहयोगी लोहाघाट प्रसिद्ध लड़ीधुरा महोत्सव में शरद पूर्णिमा के दिन उठे मां भगवती

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 10:08 PM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:12 AM (IST)
लड़ीधुरा की पहाड़ी में उमड़े श्रद्धालु
लड़ीधुरा की पहाड़ी में उमड़े श्रद्धालु

संवाद सहयोगी, लोहाघाट: प्रसिद्ध लड़ीधुरा महोत्सव में शरद पूर्णिमा के दिन उठे मां भगवती व काली के रथों के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने खड़ी चढ़ाई पर रस्सों के सहारे चढ़ते रथों के अदभुत दृश्य को देखा। सुबह से ही बाराकोट, काकड़ व पम्दा गांवों में विशेष पूजा अर्चना की गई। लड़ीधुरा मंदिर में देर शाम तक पूजा पाठ का सिलसिला चलता रहा।

loksabha election banner

काकड़ पम्दा गांव से देवी रथ सात किमी के अति दुर्गम रास्तों व पंगडंडियों को रस्सों के सहारे पार करता हुआ लड़ीधुरा मंदिर दोपहर 2:35 बजे पहुंचा। रथ में कल्याण सिंह अधिकारी भगवती के रूप में सवार थे। दूसरा रथ बाराकोट गांव से तीन बजे के करीब रस्सों के सहारे छह किमी का सफर तय करता हुआ मंदिर पहुंचा, रथ में 52 वीर के रूप में रंजीत सिंह व भगवती के रूप में गुड्डी देवी तथा कैलपाल देवता के रूप में नवीन सिंह अधिकारी सवार थे। रथों को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में जबरदस्त होड़ लगी हुई थी, हर कोई में के रथ में कंधा लगाकर पुण्य को अर्जित करना चाहता था। रथों के पीछे हजारों की संख्या में मां का जयकारा लगाते हुए लोग चल रहे थे। जिससे लड़ीधुरा सहित क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। महिलाओं द्वारा मां की स्तुति के रूप में गाए जा रहे पारंपरिक गीतों ने मेले को और अधिक आकर्षक बना दिया। रथों से उतरकर देव डांगरों ने श्रद्धालुओं के कष्टों का निवारण किया। बाद में रथों को मंदिर की परिक्रमा कराने के बाद विसर्जित कर दिया गया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में झोड़ा, झुमटा आदि की शानदार प्रस्तुति दी। मेले को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष लोहाघाट मनीष खत्री के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे। जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे लगे हुए थे।

::::इंसेट

महिलाओं व बच्चों ने जमकर की खरीददारी

लोहाघाट : सुहावने मौसम के बीच लड़ीधुरा मेले में काफी भीड़ के कारण व्यापारियों की खूब चांदी हुई। महिलाओं के साथ बच्चों ने भी जमकर खरीददारी की। ठंड के बाद भी बच्चों ने कुल्फी व सॉफ्टी का मजा लिया। यहां तक दो दिनों से हल्द्वानी, बरेली, खटीमा, मथुरा से आए व्यापारियों ने मेले परिसर में डेरा डाला हुआ था। क्षेत्रीय व्यापारियों ने भी दूुकानें लगाई हुई।

:::इंसेट

लड़ीधुरा महोत्सव शांति पूर्वक संपन्न

लोहाघाट : देवी रथ उठने के साथ छह दिनों तक चला लड़ीधुरा महोत्सव शांति पूर्वक संपन्न हो गया। महोत्सव के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी, जगदीश सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह, रितेश वर्मा, विनोद सिंह, प्रकाश सिंह, रमेश जोशी, नकुल जोशी, रजनीश जोशी, देवेश जोशी, रजत वर्मा, नीरज वर्मा, मनोज वर्मा, नवीन जोशी, दुर्गेश जोशी, प्रदीप ढेक,जगदीश जोशी, कौस्तुभ अधिकारी, शुभम नाथ, संजय सिंह सहित बाराकोट, काकड़, पम्दा के युवाओं ने महोत्सव में विशेष सहयोग किया। साथ ही सभी सहयोगियों का आभार जताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.