Move to Jagran APP

पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चम्पावत और टनकपुर में पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामों के खिलाफ आक्रोश जताया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 10:29 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 10:29 PM (IST)
पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन
पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामों के खिलाफ किया प्रदर्शन

जेएनएन, चम्पावत/टनकपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चम्पावत और टनकपुर में पेट्रोल और डीजल के बढ़ रहे दामों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

चम्पावत में मादली स्थित पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि सरकार सभी मोर्चो पर विफल हो चुकी है। तेल मूल्यों में हो रही बढ़ोतरी से खाद्य पदार्थ भी महंगे हो रहे हैं। इसकी मार गरीब जनता को भी झेलनी पड़ रही है। नेतृत्व जिलाध्यक्ष पूरन कठायत और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने किया। इस दौरान उमेश खर्कवाल, निर्मला गहतोड़ी, आशा आर्या, रमेश उप्रेती, अशोक कार्की आदि मौजूद रहे। संचालन सभासद रोहित बिष्ट ने किया। इधर टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में शुक्रवार को टनकपुर पेट्रोल पंप के पास कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी से आम आदमी परेशान है। पूर्व विधायक ने केंद्र सरकार पर अच्छे दिनों के नाम पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की करनी और कथनी में अंतर है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। धरना प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी, गोपाल बिष्ट, भवानी टम्टा, भैरव दत्त जोशी, देवेंद्र सिंह, सुभाष चंद, गजेंद्र पाल, संजय अग्रवाल, नीरज मिश्रा, फैसल सिद्दीकी, इंद्रदेव विश्वकर्मा, पुष्कर सिंह, कमल पंत, नरेश सकारी, नवीन पाडे नंदू सक्सेना आदि शामिल रहे।

====== भाजपा राज में आम आदमी का जीना मुहाल, महंगाई के तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

पिथौरागढ़: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती ने कहा है कि भाजपा ने देश में महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। महंगाई के नाम पर देश की सत्ता पर काबिज हुई पार्टी आज इस मसले पर खामोश है।

पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल बैठक में पूर्व प्रदेश महामंत्री खाती ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में रसोई गैस और तेल मूल्यों में मामूली बढ़ोतरी पर भाजपा ने पूरे देश में आंदोलन चलाया था। आज महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल, डीजल के साथ ही खाद्यान्न तेलों की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी हैं। गरीबों के लिए दो वक्त का भोजन जुटाना मुश्किल हो गया है। देश से गरीबी खत्म करने का दावा करने वाली भाजपा की सरकार अब गरीबों को ही खत्म करने पर आमादा है। देश भर में लोग महंगाई से त्रस्त हैं, लेकिन भाजपा सरकार खामोश है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि महंगाई के मुद्दे पर वे गांव-गांव में सम्पर्क कर आंदोलन खड़ा करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.