नेपाल में नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या का मामला, सातवें दिन हटा कर्फ्यू
नेपाल के महेंद्रनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या के बाद लगा कर्फ्यू हट गया है। जिससे अब भारत के व्यापारी व्यापार के लिए वापस वहां जा सकते हैं।
बनबसा, [जेएनएन]: नेपाल के महेंद्रनगर में सातवें दिन कर्फ्यू हटा लिया गया है। जिससे जनजीवन समान्य हो गया है। साथ ही बाजार में दुकाने भी खुलने लगी हैं। जिसके चलते भारतीय व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है।
दरअसल, 27 जुलाई को नेपाल के महेंद्रनगर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 20 अगस्त को एक युवक को आरोपित बनाकर गिरफ्तार किया था। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर निर्दोष को फंसाने और आरोपितों को बचाने आरोप लगाते हुए पिछले छह दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में पुलिस की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद महेन्द्रनगर में हालात और खराब हो गये थे। जिसके बाद भारत नेपाल के बीच आवाजाही बंद कर भारतीय लोगों के नेपाल जाने पर रोक लगा दी थी। मंगलवार सुबह से करफयू पूरी तरह से हटा दिया गया है। जिसके बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली और लोगों द्वारा अपने रोजमर्रा की जरुरत की चीजों को खरीदने के लिए बाजार पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें: गेस्ट हाउस के कमरे में अकेला पा हरियाणा की युवती से किया दुष्कर्म
यह भी पढ़ें: हार्इ कोर्ट का आदेश, उत्तरकाशी दुष्कर्म मामले की जांच को बने एसआइटी
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के विरोध में गंगोत्री धाम बाजार बंद