पार भिड़ा बुस्सी फूली रे ..
संवाद सहयोगी,लोहाघाट: बाराकोट विकास खंड में चल रहे लड़ीधुरा महोत्सव की शाम अल्मोड़
संवाद सहयोगी,लोहाघाट: बाराकोट विकास खंड में चल रहे लड़ीधुरा महोत्सव की शाम अल्मोड़ा, मथुरा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, देहरादून के कलाकारों के नाम रही है। कलाकारों ने विभिन्न प्रांतों की संस्कृति पर आधारित एक से बढ़कर एक लोक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मन मोह लिया। दर्शन देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लुत्फ उठाते रहे।
सांस्कृतिक संध्या का आगाज केंद्रीय कपड़ा मंत्री अजय टम्टा ने किया। उन्होंने इस तरह के महोत्सवों को कुमाउंनी संस्कृति का ध्वज वाहक बताया। साथ ही सीमित संसाधनों के बीच महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए आयोजक समिति की सराहना की। संस्कार संस्कृति एवं पर्यावरण समिति अल्मोड़ा से दल नायक प्रकाश बिष्ट के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने शिव वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुत किए। प्रियंका राजन ने पार भिड़ बुस्सी फूली रै, उत्त्तर क्षेत्र सास्कृतिक केंद्र पटियाला के दल नायक योगेश कुमार व मथुरा के दल नायक गिरधर गोपाल शर्मा द्वारा बांके बिहरी के झांकी के साथ मोटे मोट, जम्मू कश्मीर के कलाकारों ने डोगरी नृत्य के साथ उच्चा ते लम्मा ए पुसार, राजस्थान के कलाकारों ने झूमर नृत्य वाराबोर मुकुट बनवारी, नव ज्योति सांस्कृतिक देहरादून के दल नायक प्रदीप अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचे कलाकारों ने तेरी रेगीली पिछौड़ी कमू तेरी रंगीली पिछौड़ी सहित कुमाऊंनी व गढ़वाली गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों को देर रात तक दीर्घा में बैठने को मजबूर कर दिया। वाही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति में युवा घरों के छतों व दर्शक दीर्घा में जमकर थिरके। हास्य कलाकार राजेश ने हास्य व्यंग्य प्रस्तुत कर दर्शकों को लोट पोट कर दिया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी सहित समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन जगदीश सिंह अधिकारी ने किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम आरसी गौतम रहे। राजेश अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, राकेश सिंह अधिकारी, गिरीश सिंह अधिकारी, दुर्गेश जोशी, प्रकाश अधिकारी, मनोज वर्मा, रितेश बर्मा ने सहयोग किया।