Move to Jagran APP

प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे से बौखलाए कांग्रेसी, पुतला फूंका

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज किए जाने से कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 06:11 AM (IST)
प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे से बौखलाए कांग्रेसी, पुतला फूंका
प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे से बौखलाए कांग्रेसी, पुतला फूंका

चम्पावत, जेएनएन : पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किए जाने का कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध किया है। शुक्रवार को चम्पावत मोटर स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ राज्य सरकार का पुतला दहन किया। उनका कहना था कि भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व महासचिव भुवन कापड़ी समेत सौ से अधिक काग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना अलोकतांत्रिक है। बाद में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे मुकदमे लगा कर काग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना चाह रही है, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जारी रखा जाएगा। पुतला दहन करने वालों में पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, भगीरथ भट्ट, हरीश चौधरी, सुभाष तड़ागी जगदीश पाडेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.