सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित की गई प्रतियोगिताएं
टनकपुर पावर स्टेशन में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।
बनबसा, जेएनएन : टनकपुर पावर स्टेशन में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत दूसरे दिन बुधवार को स्कूली छात्र-छात्राओं और अधिकारियों, कर्मचारियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
जागरूकता सप्ताह के दूसरे दिन केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के कक्षा 9 से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन भ्रष्टाचार उनमूलन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सतर्क भारत, समृद्ध भारत विषय पर कविता पाठ प्रतियोगिता, अधिकारियों-कर्मचारियों और महिलाओं के लिए सतर्कता के बिना समृद्ध भारत की कल्पना संभव नहीं है विषय पर वाद- विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उप महाप्रबंधक आनंद टैंबरे, एन के गुप्ता, संजय जैन, डा. मीरा जैन निर्णायक मंडल टीम की मौजूद में प्रतियोगिता आयोजित हुई। ======= डाक कर्मियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ संस, पिथौरागढ़: सतर्कता जागरू कता सप्ताह के तहत जिले के डाक कर्मियों ने बुधवार को सत्यनिष्ठा की शपथ ली। डाक अधीक्षक ललित जोशी ने कर्मचारियों को सतर्कता जागरू कता सप्ताह मनाए जाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और अपना दायित्व पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सप्ताह के तहत वाद विवाद, प्रश्नोत्तरी और कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।