क्रिसमस पर बिखेरी आस्था की रोशनी
संवाद सहयोगी, चम्पावत : क्रिसमस के त्योहार पर चर्चाे में ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया गया। जगह-जगह
संवाद सहयोगी, चम्पावत : क्रिसमस के त्योहार पर चर्चाे में ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया गया। जगह-जगह कैंडिल जलाकर आस्था की रोशनी बिखेरी।
फुलगड़ी स्थित चर्च में सोमवार को धूमधाम से प्रार्थना और गीतों के साथ प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन मनाया गया। सोमवार रात में चर्च के पास्टर सुरेंद्र सिंह द्वारा चर्च में आए लोगों को ईसा मसीह के प्रवचन दिए और सभी ने प्रार्थना की। ठीक रात 12 बजे कैंडल जलाकर व केक काटकर प्रभु ईशु का जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नन्हे-मुन्नों ने कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। इससे पूर्व मुख्य अतिथि कोतवाल सलाहउद्दीन ने प्रस्तुतियों को सराहा। इस मौके पर प्रियंका, आराधना, महिमा, नेहा आशीष और कैरल पार्टी ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
======================
लोहाघाट में मनाया जन्मदिन
फोटो : 25 एलजीटी पी 8
संवाद सहयोगी, लोहाघाट : लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों में क्रिसमस डे पर खासा उत्साह देखने को मिला। कही बच्चों ने गुब्बारे फुलाए तो कही पेड़ों पर गुब्बारे बांध कर उन्हें आकर्षक तरीके से सजाया। राजकीय पालीटेक्निक छमनियां में रहने वाले छोटे छोटे बच्चों ने बड़ी धूम-धाम से क्रिसमस डे मनाया। गुब्बारों से पेड़ को सजाकर खुब मस्ती की। खेतीखान रोड स्थित आवास के छत में छोटे छोटे बच्चों में पेड़ को गुब्बारों व रंग बिरंगी लाइटों से सजाने में जुटे रहे देर शाम आतिशबाजी के साथ मिठाई बांट कर खुशी मनाई।