चम्पावत में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस पर्व, फुलगड़ी चर्च में हुई प्रार्थना सभा
चम्पावत के दुधपोखरा छीड़ापानी गाव स्थित फुलगड़ी चर्च में बुधवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
चम्पावत, जेएनएन : दुधपोखरा छीड़ापानी गाव स्थित फुलगड़ी चर्च में बुधवार को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु से विश्व की मंगल कामना की गई। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर क्रिसमस की बधाई दी। इस मौके के लिए चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
पास्टर सुरेंद्र सिंह ने दूर दराज से पहुंचे लोगों को प्रार्थना कराई और ईशा मसीह के जन्म और उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी सभी को क्रिसमस की बधाई दी। कार्यक्रम में सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में आए बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। मंगलवार की रात को भी प्रार्थना सभा का आयोजन के बाद सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रात्रि 12 बजे कैंडल जलाकर और केक काटकर प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार की सुबह से ही लोगों का चर्च पहुंचना शुरू हो गया था। कार्यक्रम में कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, संगीता, आराधना, संजय सिंह, योगेश सिंह, अंकिता, आशीष, प्रियंका सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। इधर चाय विकास बोर्ड के प्रबंधक डंसमंड बर्कबिक के आवास में भी क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास मनाया गया।