बच्चों ने बनाए आकर्षक झंडे व राखियां
जागरण संवाददाता चम्पावत स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व एक साथ पड़ने के कारण दोनों पर्वो का
जागरण संवाददाता, चम्पावत : स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन पर्व एक साथ पड़ने के कारण दोनों पर्वो को मनाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को कई स्कूलों में तिरंगा बनाने की प्रतियोगिता हुई तो कहीं राखी बनाने की।
अस्मिता संस्था द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरा व राजकीय इंटर कॉलेज श्यामलताल सुखिढाग में ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया व स्वतंत्रता दिवस पर पेंटिंग बनाई। धुरा उमावि प्रधानाचार्य महिपाल व जीआइसी सूखीढ़ांग प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने प्रतियोगिता में संस्था को सहयोग प्रदान किया। संस्था संस्थापक अरुण शर्मा ने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
प्रतियोगिता के दौरान ही धुरा विद्यालय की छात्रा ने विधायक कैलाश गहतोड़ी द्वारा लिखित राखी व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना संदेश सभी बच्चों को पढ़कर सुनाया जिसमें बच्चों ने अरुणिमा सिन्हा, एवेरेस्ट विजेता की कहानी को बहुत पसंद किया व सीख ली। इधर, मां पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित राखी बनाओ प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षकों ने सुंदर राखियां तैयार की। कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ. गिरीश चंद्र पचौली व संचाल बीएड तृतीय सेमेस्टर की पूजा पांडेय व संगीता आर्या ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सोनी लोहिया, मनोज सकलानी, नवीन चंद्र पुनेठा आदि मौजूद रहे।