बच्चे के नहर में गिरने की आशंका
संवाद सूत्र, बनबसा : धनुषपुल साइफन में एक छात्र के डूबने की आशका जताई जा रही है। मिली जानका
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 10:42 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 10:42 PM (IST)
संवाद सूत्र, बनबसा : धनुषपुल साइफन में एक छात्र के डूबने की आशका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देवीपुरा धनुषपुल निवासी 15 वर्षीय राहुल सिंह राणा पुत्र नवल सिंह राणा की साइकिल साइफन के ऊपर अटकी हुई मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार देर साय छात्र साइकिल में गड़ीगोठ से अपने घर देवीपुरा को धनुषपुल पर बने साईफन से जा रहा होगा और अनियंत्रित होकर शारदा नहर में गिर गया होगा। साइकिल को साइफन के ऊपर अटका देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना छात्र के घर में दी। खबर लिखे जाने तक छात्र की खोजबीन की जा रही थी। बहरहाल छात्र के नहर में डूबने की अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें